स्वर्णमयी आसन पर विराजेंगे बाबा बटुक भैरव

स्वर्णमयी आसन पर विराजेंगे बाबा बटुक भैरव

हरियाली और जल विहार श्रृंगार कल

वाराणसी (जनवार्ता)। प्राचीन श्री बाबा बटुक भैरव मंदिर, कमच्छा में रविवार को भव्य हरियाली एवं जल विहार श्रृंगार आयोजित होगा। बाबा बटुक भैरव स्वर्णमयी आसन पर विराजमान होकर भक्तों को अपने दिव्य बालरूप में दर्शन देंगे।

rajeshswari

बाबा के दिव्य श्रृंगार के लिए मंदिर परिसर को फूल-पत्तियों, फलों और बर्फ से मनोहारी रूप दिया जा रहा है। आकर्षक सजावट के बीच बाबा का 51 किलो पंचमेवे से विशेष श्रृंगार होगा।

प्रातः पांच बजे पंचामृत स्नान के बाद मंगला आरती होगी, जिसके बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू होगा। रात्रि नौ बजे 1008 बत्ती वाले दीपदान एवं सवा किलो कपूर से महाआरती होगी। इस दौरान 51 भक्त डमरू वादन करेंगे।

मंदिर के महंत राकेश पुरी एवं भास्कर पुरी के दिशा-निर्देशन में आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से बाबा के दिव्य बालरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

इसे भी पढ़े   वन विभाग के लिपिक की हठधर्मिता से टिंबर व्यवसाई का परिवार भुखमरी की कगार पर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *