चार दिन से लावारिस खड़ी संदिग्ध बाइक

चार दिन से लावारिस खड़ी संदिग्ध बाइक

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के वाराणसी एनक्लेव कॉलोनी फेज-2 में पिछले चार दिनों से एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी होने से स्थानीय लोगों में चिंता है। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पूर्व तीन युवक बाइक को कॉलोनी स्थित मंदिर के पास खड़ा कर चले गए थे। इसके बाद से बाइक वहीं खड़ी है।

rajeshswari

स्थानीय निवासी ने बाइक को संदिग्ध मानते हुए मंडुवाडीह थाने के एक कर्मचारी को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बाइक को देखकर मोबाइल से फोटो खींचने के बाद वापस लौट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बाद भी बाइक मौके पर ही खड़ी है।

लोगों ने आशंका जताई है कि बाइक चोरी की हो सकती है अथवा किसी आपराधिक घटना में इसका इस्तेमाल हुआ हो। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

कॉलोनीवासियों ने पुलिस से बाइक को कब्जे में लेकर उसके चेचिस नंबर के आधार पर सत्यापन कराने की मांग की है, ताकि वाहन के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सके और किसी संभावित घटना को लेकर आशंका दूर की जा सके।

इसे भी पढ़े   बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *