किताब पढ़ रही लड़की ने भयानक सांप को गोदी में सहलाया और फिर…

किताब पढ़ रही लड़की ने भयानक सांप को गोदी में सहलाया और फिर…
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक खतरनाक वीडियोज शेयर किए जाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में दिख रही लड़की की बहादुरी को देख हर कोई दांतों तले उंगलियां दबा रहा है। जहां बहुत से लोगों को सांपों के नाम से ही डर लगने लग जाता है, वहीं ऐसा वीडियो वाकई में रोंगटे खड़े करने वाला है।

पार्क में बैठी थी लड़की
इस वीडियो के शुरुआत में एक लड़की को किसी पार्क जैसी जगह पर किताब पढ़ते हुए देखा जा सकता है। लेकिन जैसे ही आप इसकी गोदी में एक खतरनाक और विशालकाय सांप को देखेंगे, आपके भी पसीने छूट जाएंगे।

सांप ने नहीं किया हमला
इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि लड़की सांप को सहला रही है और उसे छूने में बिल्कुल भी नहीं डर रही है। इस लड़की को देखकर लगता है कि ये सांपों को संभालना अच्छी तरह से जानती है। इतने खतरनाक सांप को तो लोग सपने में देखकर भी डर जाएंगे लेकिन इस लड़की ने तो असल में सांप को अपने इतने करीब रखा हुआ है। हालांकि सांप का एक हमला लड़की की जान को खतरे में डाल सकता था।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को कई बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं महज कुछ ही दिनों में हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद भी किया है। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया पोस्ट कर अपने डर का इजहार करते नजर आए।

इसे भी पढ़े   एशियन गेम्स से पहले चीन ने फिर दिखाया रंग,भारतीय खिलाड़ियों को नहीं दिया वीजा तो मिला ये करारा जवाब

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *