भट्टी गांव में जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप

भट्टी गांव में जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप

वाराणसी  (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र के भट्टी गांव में कुछ लोगों के द्वारा पुलिस से साथ गांठ कर एक महिला की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लग रहा है, पीड़ित पक्ष का कहना है कि उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है जबकि विपक्षी दबंग और रसूखदार हैं। गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह लगभग 25 साल पहले भट्टी गांव में तीन बिस्वा जमीन लेकर उस पर अपना मकान निर्माण करवा कर परिवार संग रहती चली आ रही है ।

rajeshswari

इधर कुछ दिनों से उसके बगल में जमीन खरीदने वाले दबंग प्रवृत्ति के लोग आते हैं और महिला की जमीन के अंदर अपनी जमीन होने की बात करते हुए उसकी जमीन पर बार-बार कब्जे का प्रयास करते हैं। रविवार को भी उक्त जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। जिस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलवाया ।

इधर दोनों पक्षों के थाने पर पहुंचने के बाद पुनः दबंग पक्ष के कुछ लोग महिला के घर पर पहुंच गए और उसके घर पर बाँधी गाय और टीन सेड हटाकर कब्जा करने लगे इसके साथ ही परिजनों को भी जान माल की धमकी दे रहे हैं । महिला का कहना है कि उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है ।

इसे भी पढ़े   रक्षाबंधन पर एनडीआरएफ जवानों ने लिया सुरक्षा का संकल्प
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *