निगमीकरण-निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों का धरना

निगमीकरण-निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों का धरना

वाराणसी (जनवार्ता)। लंबित मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने गुरुवार को बनारस रेल मंडल कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस (एनईआरएमसी) के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कर्मचारियों ने रेलवे के निगमीकरण और निजीकरण पर रोक लगाने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।

rajeshswari


संगठन के महामंत्री अखिलेश पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सातवें वेतन आयोग के आधार पर बोनस देने, आठवां वेतन आयोग जल्द लागू करने और नए श्रम कानूनों पर पुनर्विचार की मांग भी उठाई।


उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद पदों को सरेंडर करने की प्रक्रिया रोककर रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की। संगठन का कहना है कि कुछ सरेंडर पदों के कार्य बाद में ठेका व्यवस्था से कराए जा रहे हैं, जिसे रोका जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े   धम्मौर पुलिस : परीक्षा केंद्र पर भूली गई सोने-चांदी की अंगूठी लौटाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *