सुधि सिंह की डॉक्यूमेंट्री को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

सुधि सिंह की डॉक्यूमेंट्री को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

डोम समुदाय के जीवन पर बनाई फिल्म, बरेका कर्मी की बेटी हैं सुधि

वाराणसी (जनवार्ता)। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा सुधि सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द डोम्स: किंग्स ऑफ द पायर’ के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनके पिता बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत हैं।

rajeshswari

सुधि ने अपनी फिल्म में हरिश्चंद्र घाट सहित काशी के अन्य श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार से जुड़े कार्य करने वाले डोम समुदाय के जीवन, सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म को गोल्डन लायन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, क्राउन वुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सुंदरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, इंडियन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल और एशियन इंटरनेशनल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सहित कई समारोहों में पुरस्कार एवं सम्मान मिले हैं। एशियन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल के 12वें सीजन में इसे सर्वश्रेष्ठ नवोदित फिल्म निर्माता श्रेणी में विशेष उल्लेख भी प्राप्त हुआ है।

फिल्म का चयन वैंकूवर इंटरनेशनल यूथ फिल्म फेस्टिवल, ब्लू बर्ड फिल्म फेस्टिवल, चेन्नई इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल और नई दिल्ली फिल्म फेस्टिवल के लिए भी किया गया है। सुधि की यह उपलब्धि युवा प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों का उदाहरण है। उनकी डॉक्यूमेंट्री काशी के डोम समुदाय के जीवन और चुनौतियों को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करती है।

इसे भी पढ़े   आईपीएस सरवणन टी को  उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए शौर्य सम्मान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *