आकाशीय बिजली से मकान की दीवार में आई दरार

आकाशीय बिजली से मकान की दीवार में आई दरार

दशाश्वमेध क्षेत्र में मचा हड़कंप

घटना में कोई जनहानि नहीं

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)। दशाश्वमेध क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की तेज तड़तड़ाहट से एक मकान की दीवार में दरार आने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। बताया गया कि मकान के ऊपरी हिस्से पर वज्रपात का असर हुआ, जबकि भवन का अधिकांश हिस्सा सुरक्षित है।

मकान मालिक शशि यादव भी मौके पर पहुंचे और भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मकान के निचले हिस्से में हल्की दरारें दिखाई दी हैं। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की तेज आवाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मकान के बाहर जुटी, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिजली गिरने जैसी तेज आवाज सुनकर वे घरों से बाहर निकले तो मकान की दीवार में दरारें दिखाई दीं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने लोगों को बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा।

इसे भी पढ़े   पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *