हाईटेंशन तार पर गिरा विशाल सैजन का पेड़, मचा हड़कंप

हाईटेंशन तार पर गिरा विशाल सैजन का पेड़, मचा हड़कंप

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र के चंदुआ छित्तूपुर में अचानक एक विशालकाय सैजन का पेड़ हाईटेंशन विद्युत तार पर भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ के तार पर गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ अचानक उखड़कर विद्युत तारों पर जा गिरा। इससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षा के लिहाज से मौके से दूर हो गए। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू की।

समय रहते पेड़ को हटाकर रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने के बावजूद बड़ा हादसा न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने विद्युत तारों के आसपास खड़े बड़े पेड़ों की नियमित जांच और आवश्यक छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इसे भी पढ़े   दालमंडी चौड़ीकरण:शुद्धिकरण के लिए 10,119.512 वर्ग मीटर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *