यूपी में पांच आईएएस अफसरों के तबादले, राजेश कुमार पांडे बहराइच के नए डीएम
लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादले के तहत राजेश कुमार पांडे को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि जालौन के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी समीर को सौंपी गई है।

जारी तबादला सूची के अनुसार नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी आकांक्षा राणा को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को समीर को जिलाधिकारी जालौन नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी बी. सूदन को नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी बनाया गया है। जबकि सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण पंकज वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

