सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद एसीपी निलंबित

सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद एसीपी निलंबित

डीजीपी ने जांच के दिए आदेश

ग्रेटर नोएडा (जनवार्ता)। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में पांच लाख रुपये के निजी मुचलके का नोटिस जारी करना एसीपी एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट-तृतीय डॉ. रवि शंकर मिश्रा को भारी पड़ गया। सुप्रीम कोर्ट की कड़ी नाराजगी के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

rajeshswari

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। शासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट को एसीपी के निलंबन की जानकारी भी दी गई है।

बताया गया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में छात्र अक्षत त्रिपाठी को एसीपी एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट-तृतीय की ओर से पांच लाख रुपये के निजी मुचलके का नोटिस जारी किया गया था। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर न्यायालय ने इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद शासन ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

इसे भी पढ़े   भदोही: मिशन शक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *