बरेका में कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर, तीन शिकायतों का मौके पर समाधान

बरेका में कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर, तीन शिकायतों का मौके पर समाधान

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मंगलवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। लोको डिवीजन के बैठक कक्ष में आयोजित शिविर में कर्मचारियों ने पदोन्नति, वेतन, अवकाश, पास और इंसेंटिव समेत विभिन्न मामलों से जुड़ी नौ शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

rajeshswari

शिविर का आयोजन बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन और प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी के निर्देशन में हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) एम.ए. अंसारी ने की। इस दौरान कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं और शंकाओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

शिविर में कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव ने कर्मचारियों की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए कार्मिक प्रशासन और कर्मचारियों के बीच निरंतर संवाद, समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपसी संवाद से कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव, कार्मिक विभाग के कल्याण निरीक्षक समेत कर्मशाला के बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   पंचकोश यात्रियों को अधिवक्ता समाज ने बांटे फल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *