सिगरा पुलिस ने अमूल डेयरी के पास से दबोचा, पीड़िता को धमकी देने का भी आरोप

सिगरा पुलिस ने अमूल डेयरी के पास से दबोचा, पीड़िता को धमकी देने का भी आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को थाना क्षेत्र स्थित अमूल डेयरी के पास से गिरफ्तार किया।

rajeshswari

थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज मौर्या (28) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मंडुवाडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में सिगरा क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर आरोप है कि उसने एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। आरोप है कि आरोपी पीड़िता के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करता था तथा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2024 में मंडुवाडीह तथा भेलूपुर थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   प्रतापगढ़ : प्रेम-प्रसंग के चलते 15 वर्षीय किशोर की अपहरण के बाद हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *