75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को लहरतारा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे यू-टर्न के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 213 पाउच व बोतलों में करीब 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्दन कुमार (19) पुत्र दीनेश चौधरी, निवासी बैरी चक, थाना मसौरी, जनपद पटना, बिहार तथा राहुल कुमार (19) पुत्र महेन्द्र राम, निवासी बाढ़ पोतमा, थाना बाढ़, जनपद पटना, बिहार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सिगरा में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज है।

बरामद शराब में 180 मिलीलीटर के 150 पाउच 8 पीएम अंग्रेजी शराब, 750 मिलीलीटर की 43 बोतल रॉयल स्टैग तथा 750 मिलीलीटर की 20 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ उपनिरीक्षक पार्थ तिवारी, कांस्टेबल राहुल सिंह और कांस्टेबल संग्राम शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   अवैध निर्माण के विरुद्ध वाराणसी विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, दो भवन सील
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *