200 सीसीटीवी फुटेज खंगाल 12.50 लाख की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

200 सीसीटीवी फुटेज खंगाल 12.50 लाख की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह की सूझबूझ से खुला चोरी का मामला, पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट बस स्टैंड के पास मारपीट के दौरान चोरी हुई करीब 12.50 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना सिगरा पुलिस ने चोरी की 74 ग्राम वजन की सोने की चेन बरामद करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के खुलासे में रोडवेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास सिंह की सूझबूझ और लगातार की गई जांच महत्वपूर्ण साबित हुई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम के उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, परेड कोठी निवासी अविनाश प्रताप सिंह 10 सितंबर की रात अपनी पत्नी और साथी फैजान के साथ पार्टी के बाद घर लौट रहे थे। कैंट बस स्टैंड के सामने पिलर नंबर 42 के पास वाहन के शीशे से मोटरसाइकिल सवार युवकों की गाड़ी टकराने को लेकर कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। इसी दौरान अविनाश के गले में पहनी करीब 74 ग्राम की सोने की चेन टूटकर गिर गई, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठा लिया।

मामला दर्ज होने के बाद घटना के खुलासे की जिम्मेदारी रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह ने गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल से संभावित आरोपी के घर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस टीम ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। लगातार जांच और फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान बाबूलाल चौरसिया के रूप में हुई और पुलिस उसके टकटकपुर स्थित घर तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: मिंट हाउस में भक्ति और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम, सुंदरकांड और कजरी संध्या में शामिल हुए असम के राज्यपाल

सिगरा पुलिस ने गुरुवार को बाबूलाल चौरसिया पुत्र स्वर्गीय कन्हैया लाल चौरसिया, निवासी अनौला हरिजन बस्ती, टकटकपुर, थाना कैंट, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सोने की 74 ग्राम वजन की सोने की चेन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये है, बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कैंट और जीआरपी प्रयागराज में चोरी, लूट, बरामदगी तथा एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान मामले में उसके खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 397/2026 के तहत कार्रवाई की गई है।

विकास सिंह की सूझबूझ की चर्चा

चोरी कीमती होने के साथ मामला चुनौतीपूर्ण भी था, लेकिन रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह ने सीसीटीवी फुटेज की कड़ी जोड़ते हुए घटनास्थल से आरोपी के घर तक करीब 200 कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की पहचान तक पहुंच बनाई। उनकी इस मेहनत और तकनीकी जांच के चलते पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। क्षेत्र में चौकी प्रभारी की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, रोडवेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक प्रशान्त बन्धु, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र सिंह, आरक्षी नीरज मौर्या, नीलेश, रिजर्व महिला आरक्षी शिवानी सिंह तथा सर्विलांस सेल के आरक्षी अश्वनी सिंह शामिल रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *