चार दिन में छिन गया झूंसी कोतवाली का चार्ज, हटाए गए दरोगा प्रकाश सिंह

चार दिन में छिन गया झूंसी कोतवाली का चार्ज, हटाए गए दरोगा प्रकाश सिंह

रील बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं, नहीं बताई कार्रवाई की वजह

प्रयागराज (जनवार्ता)। झूंसी कोतवाली के थानाध्यक्ष बनाए गए दरोगा प्रकाश सिंह को महज चार दिन बाद ही पद से हटा दिया गया। सोमवार रात उन्हें थाने के चार्ज से मुक्त कर दिया गया। उनकी जगह इंस्पेक्टर नरेश कुमार को झूंसी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। नरेश कुमार इससे पहले नवाबगंज में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात थे।

rajeshswari

प्रकाश सिंह को करीब चार दिन पहले ही झूंसी कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वह पासपोर्ट सेल में तैनात थे। थाने का चार्ज संभालने के बाद उनके स्वागत के दौरान बनाए गए वीडियो और रील सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। प्रकाश सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कई वीडियो और रील मौजूद हैं।

उनके अचानक हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रील बनाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से प्रकाश सिंह को रील या सोशल मीडिया गतिविधियों के कारण हटाए जाने की पुष्टि नहीं की गई है। कार्रवाई की आधिकारिक वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

अप्रैल में मारपीट का वीडियो भी हुआ था वायरल

प्रकाश सिंह वर्ष 2015 बैच के उपनिरीक्षक बताए जा रहे हैं और मूलरूप से मऊ के रहने वाले हैं। प्रयागराज से पहले वह वाराणसी में भी तैनात रह चुके हैं। अप्रैल में मऊ में सामने आए एक वीडियो को लेकर भी उनका नाम चर्चा में आया था। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट करते हुए दिखाई देने का दावा किया गया था।

इसे भी पढ़े   रोहनिया : होली पर घर में घुसकर परिवार पर हमला, अधिवक्ता सहित कई घायल

डीसीपी बोले- इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की हुई तैनाती

झूंसी कोतवाली से प्रकाश सिंह को हटाए जाने के बाद इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि झूंसी कोतवाली में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की तैनाती की गई है। प्रकाश सिंह को हटाए जाने के कारणों के संबंध में उन्होंने जानकारी होने से इनकार किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *