चौबेपुर में गंगा किनारे तैरता मिला युवक का शव

चौबेपुर में गंगा किनारे तैरता मिला युवक का शव

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के गौराउपवार गांव में बुधवार की दोपहर गंगा नदी किनारे पानी में तैरता हुआ एक शव दिखाई दिया। मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने शव देखते ही तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

rajeshswari

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव की पहचान राजा बाबू पुत्र बबलू प्रजापति, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी मुस्तफाबाद के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : उपजाऊ कृषि भूमि को किसी भी कीमत पर न देने का दृढ़ संकल्प
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *