काशी जोन में छह चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी
वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस प्रशासन ने काशी जोन में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार छह पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है।

उपनिरीक्षक कृष्ण देव, जो चौकी बजरडीहा थाना भेलूपुर में तैनात थे, का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण कार्यमुक्त किया गया है। उनके स्थान पर चौकी पियरी थाना चौक के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशान्त शिवहरे को चौकी बजरडीहा थाना भेलूपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक विकास मिश्रा को चौकी पानदरीबा थाना चेतगंज से चौकी पियरी थाना चौक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में महिला उपनिरीक्षक शिप्रा सिंह को चौकी संकटमोचन थाना लंका से चौकी पानदरीबा थाना चेतगंज भेजा गया है। उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह को चौकी कालभैरव थाना कोतवाली से चौकी संकटमोचन थाना लंका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह, जो थाना लंका में तैनात थे, को चौकी कालभैरव थाना कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इनमें कुछ स्थानांतरण रिक्ति के सापेक्ष किए गए हैं, जबकि अन्य को प्रशासनिक समायोजन के तहत नई तैनाती मिली है।

