बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, बारिश में डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे राहगीर

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार-सुद्धीपुर बाईपास के समीप बुधवार शाम करीब 5:30 बजे पीछे से आ रही निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार 34 वर्षीय अनुज कुमार पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने उचित मुआवजे तथा कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। बारिश के बीच जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

rajeshswari

पीछे से बस ने मारी टक्कर
सुद्धीपुर निवासी अनुज कुमार पटेल भवन निर्माण की ठेकेदारी करते थे। बुधवार शाम वह बाइक से गिलट बाजार की ओर से बाबतपुर की तरफ अपने घर जा रहे थे। बाईपास कट के पास पीछे से आ रही निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनुज सड़क पर गिर पड़े और बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जुट गए और मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।
बारिश के बीच करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहने से गिलट बाजार और बाबतपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस के अनुसार बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   बीएचयू में सर सुंदरलाल अस्पताल बना जंग का अखाड़ा,इमरजेंसी वार्ड में भिड़े छात्र-डॉक्टर,जमकर मारपीट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *