28, 29, 30 सितंबर और 26 अक्टूबर से बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना

28, 29, 30 सितंबर और 26 अक्टूबर से बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना

नई दिल्ली (जनवार्ता)। बैंक कर्मचारियों की कुछ यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित हड़ताल 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तथा 26 अक्टूबर 2026 से लगातार किए जाने की बात कही गई है।

rajeshswari

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को संभावित असुविधा से बचने के लिए जरूरी बैंकिंग लेन-देन पहले ही पूरा करने की सलाह दी है। बैंक के मुताबिक हड़ताल के दौरान शाखाओं और कार्यालयों में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, लेकिन कुछ बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

बैंक ने ग्राहकों से नकदी की जरूरत के लिए ATM/ADWM और अन्य बैंकिंग जरूरतों के लिए YONO, इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग, UPI तथा अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

SBI ने कहा है कि प्रस्तावित हड़ताल के कारण होने वाली संभावित असुविधा के लिए उसे खेद है।

इसे भी पढ़े   भिखारीपुर पावर हाउस के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई।
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *