वाराणसी में अर्नब तूफान का असर, बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम

वाराणसी में अर्नब तूफान का असर, बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम

तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत, अगले 24 घंटे बारिश की संभावना

वाराणसी (जनवार्ता)। अर्नब तूफान के प्रभाव के चलते वाराणसी में मौसम ने अचानक करवट ली है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। शाम के बाद बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुककर जारी रही। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

rajeshswari


बारिश और तेज हवाओं के कारण जनपद का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान गिरने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक वाराणसी में मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है। आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। मौसम में अचानक आए बदलाव को अर्नब तूफान के प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़े   गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *