काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
वाराणसी। काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष की थीम “एम्पावरिंग फार्मासिस्ट्स फॉर हेल्दियर फ्यूचर्स” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका से परिचित कराने के साथ उनके ज्ञान, रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल को प्रोत्साहित करना रहा।


इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए मॉडल निर्माण, पोस्टर प्रस्तुति, रंगोली और प्लेकार्ड निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने फार्मेसी एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मेजर जनरल (डॉ.) एस.के. झा, वीएसएम (सेवानिवृत्त), प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, वाराणसी तथा औषधि निरीक्षक भदोही कुमार सौमित्र विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, फार्मासिस्ट की बदलती भूमिका और समाज के प्रति उनके दायित्वों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा ने किया। इस दौरान डीन एकेडमिक डॉ. डी.एम. श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष सच्चिदानंद पाठक और परीक्षा नियंत्रक कुमार आलोक मौजूद रहे। आयोजन श्री विजय प्रताप सिंह के संयोजन में हुआ।

