चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, बेटा हिरासत में

चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, बेटा हिरासत में

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन की शुक्रवार सुबह सेक्टर-22 स्थित सरकारी आवास में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में मृतक के बेटे अरमान सिंह को हिरासत में लिया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, नितिन चंडीगढ़ पुलिस की अकाउंट्स ब्रांच में तैनात थे। घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। नितिन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी कंवरदीप कौर के मुताबिक घटना के समय मृतक की पत्नी और बेटा घर में मौजूद थे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया गया कि मृतक के बेटे ने शुरुआत में पुलिस को घर में बाहरी लोगों के आने और हत्या करने की बात बताई थी। उसके बयानों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और बाद में उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारण या किसी व्यक्ति की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं बताया है।

एसएचओ सुदेश कुमार ने कहा कि हत्या के पीछे की परिस्थितियों और मकसद के बारे में जांच पूरी होने से पहले कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मृतक के बेटे का नाम पूर्व में एक वाहन दुर्घटना के मामले से भी जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें वह जमानत पर बाहर है। पुलिस इस पुराने मामले और वर्तमान घटना के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े   आटा मिल से 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के फरार आरोपी को बिहार से दबोचा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *