राजातालाब तहसील में प्रेरणा कैंटीन और प्रेरणा मार्ट शुरू

राजातालाब तहसील में प्रेरणा कैंटीन और प्रेरणा मार्ट शुरू

महिलाओं को मिलेगा रोजगार

वाराणसी । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राजातालाब तहसील प्रांगण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन और प्रेरणा मार्ट का शुभारंभ किया गया। इस पहल से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ उनकी आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा।

rajeshswari

कैंटीन और मार्ट का संयुक्त रूप से शुभारंभ सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, रोहनिया विधायक प्रतिनिधि रीना पटेल, उप जिलाधिकारी राजातालाब, तहसीलदार राजातालाब और खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन ने किया। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में विकासखंड आराजी लाइन के सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास, समस्त ब्लाक मिशन प्रबंधक, बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, तहसील स्टाफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   जनता दर्शन में रोहनिया विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *