गंगा फिर उफान पर, शीतला मंदिर में घुसा पानी

गंगा फिर उफान पर, शीतला मंदिर में घुसा पानी

तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर, नौका संचालन पर रोक से श्रद्धालु परेशान

वाराणसी (जनवार्ता)। गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 68.25 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में करीब तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। इससे घाटों पर एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं।

rajeshswari

जलस्तर बढ़ने से दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस चौकी के आसपास भी पानी पहुंच गया है। कुछ दिन पहले जलस्तर घटने के बाद चौकी से पानी निकल गया था, लेकिन दोबारा बढ़ाव के कारण पानी अब चौकी की दीवार तक पहुंच गया है। वहीं शीतला माता मंदिर परिसर में गंगा का पानी प्रवेश कर जाने से दर्शन-पूजन प्रभावित हुआ है।

घाटों पर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एनडीआरएफ और जल पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। पहले से ही गंगा में नौका संचालन पर रोक लगी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दशाश्वमेध घाट के तीर्थ पुरोहित दिनेश महाराज ने बताया कि पिछले सप्ताह गंगा का जलस्तर नीचे जाने के बाद शीतला मंदिर परिसर से पानी निकल गया था और घाटों की सफाई भी करा दी गई थी। लेकिन पिछले तीन दिनों में जलस्तर में करीब नौ फीट की वृद्धि होने से दोबारा परेशानी बढ़ गई है।

उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव हुआ है। गंगा का पानी दोबारा घाटों की सीढ़ियों पर चढ़ने लगा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़े   भोजपुरी सिंगर समर सिंह समेत दो के खिलाफ केस दर्ज,टॉर्चर करने और धमकी देने का आरोप

प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण घाट किनारे रहने वाले लोगों और कारोबारियों में भी चिंता का माहौल है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *