स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने आंदोलन में सहभागिता का किया आह्वान

स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने आंदोलन में सहभागिता का किया आह्वान

वाराणसी (जनवार्ता) । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय प्रताप सिंह ने की।

rajeshswari

बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आंदोलन में अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। डॉ. संजय प्रताप सिंह ने कहा कि स्ववित्तपोषित शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। उपाध्यक्ष डॉ. अच्छेलाल ने शिक्षकों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की।

बैठक में डॉ. उमेश राय, डॉ. नृपेंद्र सिंह, डॉ. गीता रानी, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. रुचि सिंह, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. सदानंद यादव, डॉ. अभिषेक मिश्रा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   किराना दुकान में भीषण आग, मां-बेटे की दम घुटने से मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *