पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बोलीं—किसी दल के साथ नहीं, जनता के साथ करूंगी राजनीति

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बोलीं—किसी दल के साथ नहीं, जनता के साथ करूंगी राजनीति

आईएएस से त्यागपत्र के बाद खत्म किया सस्पेंस, उत्तर प्रदेश से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश संवर्ग की पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने के बाद अपनी अगली पारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। मंगलवार को जारी वीडियो संदेश में उन्होंने राजनीति में आने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ेंगी, बल्कि जनता के साथ मिलकर राजनीति करेंगी।

rajeshswari

दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद लोगों के मन में उनके अगले कदम को लेकर कई सवाल थे। उन्होंने कहा कि अब वह राजनीति में आएंगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य केवल किसी राजनेता को बदलना नहीं, बल्कि राजनीति के तौर-तरीकों में बदलाव लाना है। उनके अनुसार राजनीति में जनता की समस्याओं, जवाबदेही, न्याय और संवेदनशीलता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

पूर्व आईएएस अधिकारी ने कहा कि वह किसी राजनीतिक झंडे के नीचे काम करने के बजाय आम लोगों के साथ मिलकर ऐसा मंच तैयार करना चाहती हैं, जो जनता के सवालों को मजबूती से उठाए। उन्होंने लोगों से इस पहल से जुड़ने की अपील भी की है।

दिव्या मित्तल वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं। उन्होंने करीब 13 वर्ष की प्रशासनिक सेवा के बाद 30 अगस्त 2026 को त्यागपत्र दिया था। सितंबर में उनका त्यागपत्र स्वीकार किया गया। वह उत्तर प्रदेश में जिलाधिकारी समेत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर तैनात रह चुकी हैं। विशेष रूप से मिर्जापुर और देवरिया में उनके कार्यकाल की चर्चा रही है।

इसे भी पढ़े   पेड़ के लिए दो सगे भाइयों की हत्या:खेत में दौड़ा-दौड़ाकर मारा

राजनीति में आने की घोषणा के बाद अब उनकी यह पहल किस स्वरूप में सामने आती है और इसका संगठनात्मक ढांचा क्या होगा, इस पर नजर रहेगी। फिलहाल उन्होंने किसी राजनीतिक दल से जुड़ने की घोषणा नहीं की है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *