युवक नाबालिग को लेकर फरार, थाने में मुकदमा दर्ज

युवक नाबालिग को लेकर फरार, थाने में मुकदमा दर्ज

चौबेपुर(जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की दोपहर गांव का एक युवक युवती को अपने साथ लेकर कहीं भाग गया। परिजनों ने इस संबंध में स्थानीय थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जमीन विवाद से आहत युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ा, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *