45 घंटे बाद आगे बढ़ा ब्वायलर लदा मेगा ट्रक, गाजीपुर पहुंचना चुनौती

45 घंटे बाद आगे बढ़ा ब्वायलर लदा मेगा ट्रक, गाजीपुर पहुंचना चुनौती

शिपिंग कंपनी की कार्यशैली पर प्रशासन नाराज, बिजली के तार और होर्डिंग हटाना भी बड़ी चुनौती

वाराणसी। ओडिशा से लखीमपुर खीरी के लिए 200 टन वजनी ब्वायलर लेकर निकला 308 पहियों वाला मेगा ट्रक बुधवार को 45 घंटे बाद डाफी टोल प्लाजा से आगे बढ़ सका। मंगलवार को वैकल्पिक मार्ग पर पूरे दिन फंसे रहने के बाद बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चार घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हाईवे पर लाया जा सका।
मौके पर पहुंचे एसीपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, यातायात निरीक्षक और पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली। एसीपी ने ब्वायलर के परिवहन में शिपिंग कंपनी की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रात में भी काम किया जा सकता था। केवल दिन में काम करने से यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कर्मचारियों की मदद से ट्रक को शहर की सीमा पार कराने और रास्ते में अनावश्यक रूप से न रोकने के निर्देश दिए।
डाफी से निकलने के बाद मेगा ट्रक मोहनसराय, राजातालाब होते हुए रिंग रोड से आगे जाएगा। हालांकि रास्ते में बिजली के तार, बैनर-होर्डिंग हटाने और सेतु से ट्रक को निकालने की चुनौती बनी हुई है। ऐसे में इसके गाजीपुर पहुंचने में अभी लंबा समय लगने की संभावना है।
मेगा ट्रक के फंसने से डाफी और आसपास के क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। कई वाहन चालक और यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। प्रशासन के सामने अब ट्रक को सुरक्षित और बिना यातायात बाधित किए आगे निकालने की चुनौती है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : प्रो. बिहारीलाल शर्मा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *