प्रधानमंत्री मोदी से राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने की शिष्टाचार भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने की शिष्टाचार भेंट

वाराणसी के विकास, एमएसएमई और पीएम विश्वकर्मा योजना समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के विकास, वाराणसी में संचालित विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं सहित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

rajeshswari

राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

भेंट के दौरान ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का विषय भी प्रमुखता से उठा। राज्यमंत्री ने एमएसएमई विभाग की सहभागिता, प्रदेश के उद्यमियों, कारीगरों और लघु उद्योगों को उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों तथा व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी।

पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर भी चर्चा हुई। राज्यमंत्री ने पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को योजना के तहत मिल रहे प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, ऋण सुविधा, कौशल उन्नयन और बाजार से जुड़ने के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार अपने हुनर के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं।

भेंट के दौरान प्रदेश में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने, निवेश के अवसर बढ़ाने तथा एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, जनकल्याण और रोजगार सृजन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़े   पार्श्व गायिका "स्वागता स्वामीदास" का मुंबई में सम्मान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *