उमेश राय के जन्मदिन पर भूमिहार स्वयंवर परिवार ने मनाया जश्न

उमेश राय के जन्मदिन पर भूमिहार स्वयंवर परिवार ने मनाया जश्न

लोक गायिका रंजना राय ने सोहर गाकर दी बधाई, केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर हावड़ा के विधायक एवं पश्चिम बंगाल सरकार में नगर विकास व संसदीय कार्य मंत्री उमेश राय के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को राय टूर एंड ट्रेवल्स कैंप कार्यालय में भूमिहार स्वयंवर परिवार की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम में अभिनव कुमार उर्फ छोटू राजा की मौजूदगी में लोक गायिका रंजना राय ने सोहर गाकर उमेश राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद केक काटकर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को खिलाया और जन्मदिन का जश्न मनाया।

इस अवसर पर महानगर वाराणसी के संयोजक रत्नाकर राय, राकेश कांत राय मुगलसराय, सतीश राय दीपू, विकास राय, उमंग राय गाजीपुर, आरके सिंह बिहार, शिव प्रकाश सिंह वाराणसी, विजय बहादुर सिंह फूलपुर, संतोष सिंह लाला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उमेश राय के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़े   जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री योगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *