एमएलसी चुनाव: दूसरे दिन 16 लोगों ने लिए नामांकन पत्र

एमएलसी चुनाव: दूसरे दिन 16 लोगों ने लिए नामांकन पत्र

दो दिनों में स्नातक के 20 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 10 प्रत्याशियों ने लिया पर्चा

वाराणसी (जनवार्ता) । वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि, 16 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। इनमें वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 11 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच लोगों ने पर्चा लिया।

rajeshswari

खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आशुतोष सिन्हा (समाजवादी पार्टी), बेनी माधव (निर्दल), देव कुमार (निर्दल), चंद्र प्रकाश गुप्ता (निर्दल), पंकज कुमार सिंह (निर्दल), रंजीत कुमार यादव (निर्दल), प्रीति सिंह (निर्दल), वहीदुल्लाह खान (निर्दल), तुषार गोस्वामी (निर्दल), अरविन्द कुमार (निर्दल) और डॉ. पंकज कुमार गौतम (निर्दल) ने नामांकन पत्र लिए।

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रमोद कुमार मिश्रा (भाजपा), लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी), ऋतिका दुबे (निर्दल), कपिल देव यादव (निर्दल) और चेतनारायण सिंह (निर्दल) ने पर्चा लिया।

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नौ तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पांच लोगों ने नामांकन पत्र लिए थे। इस तरह दो दिनों में अब तक खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 20 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10 लोग नामांकन पत्र ले चुके हैं। हालांकि, दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

इसे भी पढ़े   रवि फैन के गोदाम में भीषण आगरवि फैन के गोदाम में भीषण आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *