आराजी लाइन ब्लॉक में रक्तदान शिविर

आराजी लाइन ब्लॉक में रक्तदान शिविर

विधायक ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

वाराणसी (जनवार्ता) । आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित पांच दिवसीय बहुउद्देशीय जनकल्याण सेवा शिविर के तीसरे दिन रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने दीप प्रज्वलित कर गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।

rajeshswari

इस दौरान विधायक डॉ. सुनील पटेल ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में मदद कर सकता है। युवाओं को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि यह मानवता की सच्ची सेवा है। शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे किसानों, दिव्यांगजनों, श्रमिकों और मातृशक्ति से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा निस्तारण का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   अमिताभ ठाकुर को  जिला जज अदालत से मिली जमानत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *