निर्माणाधीन अंडरब्रिज और फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण
वाराणसी (जनवार्ता)। निगतपुर और लक्षापुर में रेलवे के 17सी एवं 18सी पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज तथा 19सी पर स्वीकृत रैंप सहित फुट ओवरब्रिज का केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि डॉ. एसपी पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य यथाशीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।


डॉ. पटेल ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य सियाराम पटेल, जोन अध्यक्ष रामप्रकाश पटेल, जिला सचिव आशीष सिंह, उम्मेदा देवी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अश्विनी सिंह टिंकू, सुशील सिंह, मीडिया प्रभारी मुन्ना खान, रेजिडेंट इंजीनियर रामजनम सोनकर, साइट इंजीनियर आदर्श शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

