संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान शुरू

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान शुरू

निकली जागरूकता रैली

वाराणसी (जनवार्ता)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ गुरुवार को श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा से हुआ। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में स्वच्छता कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।

rajeshswari

इस दौरान लोगों को साफ-सफाई, जलभराव रोकने, मच्छरों के प्रजनन स्थल नष्ट करने और डेंगू-मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को रोगों के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार की जानकारी देंगी। उन्होंने बुखार होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की अपील की।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर-मोहाव मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *