रिवॉल्वर की छीना-झपटी में बेटे को लगी गोली, हालत गंभीर

रिवॉल्वर की छीना-झपटी में बेटे को लगी गोली, हालत गंभीर

वाराणसी (जनवार्ता)। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज में शुक्रवार को पिता-पुत्र के बीच विवाद के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई। गोली लगने से 32 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


महमूरगंज स्थित लोहित रेजिडेंसी न्यू कॉलोनी निवासी बिंदा सिंह का शुक्रवार को किसी बात को लेकर बेटे प्रवीण कुमार सिंह से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान प्रवीण अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर ले आए। इसके बाद रिवॉल्वर को लेकर दोनों के बीच छीना-झपटी होने लगी।


इसी दौरान रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई, जो प्रवीण को लग गई। गोली चलने से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल प्रवीण को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
भेलूपुर पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पिता-पुत्र के बीच रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम और गोली चलने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   चलती बस में लगी आग, बाल बाल बची 48 यात्रियों की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *