काशी प्रांत में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

काशी प्रांत में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

वाराणसी (जनवार्ता)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को काशी प्रांत में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण संयोजक एवं प्रचारक कृष्ण मोहन के नेतृत्व में वाराणसी विभाग समेत विभिन्न भागों और विभागों की शाखाओं पर स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

rajeshswari


अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने शाखा स्थलों और आसपास के सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को संस्कार, नागरिक कर्तव्य और जनभागीदारी से जोड़ना है।


उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में प्रकृति, जलस्रोतों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को विशेष महत्व दिया गया है। वर्तमान समय में सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल को कम करना और सार्वजनिक स्थलों को प्रदूषण मुक्त रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


कृष्ण मोहन ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सामाजिक परिवेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से सफाई, पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक की दैनिक आदत और सामाजिक जिम्मेदारी बने, तभी स्वच्छ समाज और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण संभव है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: शादी में गए दंपति के बंद मकान में चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *