जूते के डिब्बे में मिला फूलदान 130 करोड़ में बिका

जूते के डिब्बे में मिला फूलदान 130 करोड़ में बिका

फ्रांस के परिवार को नहीं थी कीमत की जानकारी, 18वीं सदी की दुर्लभ चीनी कलाकृति निकली

फ्रांस। घर की अटारी में जूते के डिब्बे में रखा पुराना फूलदान 16.18 मिलियन यूरो यानी करीब 130 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। परिवार इसे बेकार सामान समझ रहा था, लेकिन जांच में यह चीन के कियानलॉन्ग सम्राट के शासनकाल की 18वीं सदी की दुर्लभ कलाकृति निकली।

rajeshswari


मार्च 2018 में घर का सामान समेटते समय एक बुजुर्ग महिला को यह फूलदान मिला। उन्होंने सॉथबीज पेरिस के विशेषज्ञ ओलिवियर वालमियर से इसकी जांच कराई। फूलदान पर हिरण, सारस, देवदार और झरनों के आकर्षक चित्र बने थे, जो चीनी संस्कृति में दीर्घायु और स्वास्थ्य के प्रतीक माने जाते हैं।


12 जून 2018 को हुई नीलामी में इसकी शुरुआती अनुमानित कीमत सात लाख यूरो थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की बोली बढ़ते-बढ़ते 16.18 मिलियन यूरो तक पहुंच गई। इस तरह फूलदान अनुमानित कीमत से 23 गुना से अधिक में बिका।

इसे भी पढ़े   भारत झूठ बोल रहा…सिंधु जल समझौते पर आया न्यूट्रल एक्सपर्ट का बयान तो बौखलाए पूर्व पाकिस्‍तानी राजनयिक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *