शाहजहांपुर : सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत

शाहजहांपुर : सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत

ट्रक से भिड़ने के बाद पार्क की दीवार से टकराई कार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिसकर्मी सिपाही अंकित की मौत हो गई। वह रोजा थाने में तैनात थे। हादसे की खबर से पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक का माहौल है।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही अंकित कार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पार्क की दीवार में जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि सिपाही अंकित की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक सिपाही अंकित मूल रूप से मुजफ्फरनगर के निवासी बताए गए हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद उनके परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है।

इसे भी पढ़े   पिता के साथ पूर्वजों का पिंडदान करने आया युवक गंगा में डूबा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *