जन चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

जन चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

भदोही। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भदोही पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जन चौपाल का आयोजन किया।

rajeshswari

जन चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने और किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और महिला सहायता हेल्पलाइन 181 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें समझाया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय उपलब्ध सहायता सेवाओं का इस्तेमाल करें और पुलिस को सूचना दें।

यह जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, उनमें सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इसे भी पढ़े   iPhone 12 खरीदें 10 हजार सस्ता,Amazon नहीं इस साइट से करें ऑर्डर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *