रामगढ़ हादसे में 13 की मौतपत्नी की नियुक्ति की खुशी में रजरप्पा जा रहा था परिवार, एक घायल

रामगढ़ हादसे में 13 की मौतपत्नी की नियुक्ति की खुशी में रजरप्पा जा रहा था परिवार, एक घायल

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पैंकी गांव के पास शनिवार देर रात स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव से रजरप्पा मंदिर दर्शन करने जा रहे वाहन सवार 14 लोगों में से 13 की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में विवेकानंद कुमार के परिवार के कई सदस्यों और रिश्तेदारों की जान चली गई। घायल को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari


हादसे में विवेकानंद कुमार (40), उनकी पत्नी अमृता देवी (35), बेटी सोनाली कुमारी (16), बेटे शुभम कुमार (12) और छोटे बेटे अमन की मौत हो गई। इनके अलावा विवेकानंद की मां प्रमिला देवी (65), भाई चंदन (22), परिवार के सदस्य सिंटू कुमार (25) और राजेश (23) भी हादसे का शिकार हुए। मृतकों में विवेकानंद की बहन किरण कुमारी, उनके पति और पुत्र के साथ स्कॉर्पियो चालक नंदन कुमार भी शामिल हैं। हादसे में एक ही परिवार की कई पीढ़ियां उजड़ गईं।


नियुक्ति की खुशी में जा रहे थे दर्शन करने
बताया गया कि विवेकानंद कुमार मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के निदेशक थे। उनकी पत्नी अमृता देवी की सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति हुई थी। इसी खुशी में परिवार ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने की योजना बनाई थी। इस यात्रा में परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार और स्कूल से जुड़े लोग भी शामिल थे। हालांकि, रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
पीएम ने घोषित की सहायता
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायल को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने घायल के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है।

इसे भी पढ़े   कपिलनगर के सलारपुर बस्ती में हुआ भव्य पद संचलन, राष्ट्रभावना से गूंजा वातावरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *