पवन सिंह की पोस्ट से परिवार में अनबन के संकेत
भोजपुरी पंक्तियों के जरिए जाहिर की पीड़ा, सोशल मीडिया पर रिश्तों को लेकर कही बात
बिहार (जनवार्ता)। भाजपा के विधान पार्षद पवन सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने भोजपुरी पंक्तियों के जरिए पारिवारिक परेशानियों और अपनी पीड़ा जाहिर की है। पोस्ट में उन्होंने परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की बात कही है।
पवन सिंह ने लिखा, ‘जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी।’ उन्होंने आगे कहा कि अब बर्दाश्त नहीं होता। हालांकि, पोस्ट में पारिवारिक विवाद की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। उनकी इस पोस्ट के बाद उनके पारिवारिक रिश्तों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


