पीएम आवास योजना का झांसा देकर महिला से ठगी, नगदी-जेवर व दस्तावेज लेकर ठग फरार

पीएम आवास योजना का झांसा देकर महिला से ठगी, नगदी-जेवर व दस्तावेज लेकर ठग फरार

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी की घटना प्रकाश में आई है। मिली जानकारी के अनुसार, कमौली गांव निवासी सुशीला पांडे पत्नी स्वर्गीय परमानंद पांडे ने बताया कि बीते 6 अक्टूबर को दोपहर में वह गौरा कला बाजार गई थीं। वहीं पर एक अज्ञात व्यक्ति व एक महिला मिली।

rajeshswari

महिला ने पीड़िता को बुलाकर उस व्यक्ति के पास जाने को कहा। पीड़िता के पास जाने पर उसने अपनी बातों में भरमाकर पीएम आवास योजना दिलाने की बात कही और बताया कि आपके नाम से आठ लाख रुपए का चेक ब्लॉक में आया है, आठ हजार रुपए मुझे चाहिए, तब मैं चेक दिलवा दूंगा। इसके बाद उसने पीड़िता के लड़के सभाजीत से जान-पहचान की बात करते हुए फर्जी फोन पर बात भी करने लगा। उसकी बातों पर पूर्ण विश्वास होने पर पीड़िता ने आठ हजार रुपए नगद तथा अंगूठी, टॉप्स व माला निकालकर दे दिया और इसके साथ ही मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम और बैंक पासबुक भी दे दिए। कुछ दूर चलने के बाद बरगलाकर वह पीड़िता को छोड़कर चला गया। तब पीड़िता को आभास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।इस संबंध में जनवार्ता प्रतिनिधि से थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में सनबीम स्कूल के टीचर की हत्या : कार पार्किंग विवाद बना जानलेवा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *