जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे सुरेंद्र प्रताप

जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे सुरेंद्र प्रताप

ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के वाराणसी जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार खरावन गांव पहुंचे सुरेंद्र प्रताप का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

rajeshswari

स्वागत से अभिभूत सुरेंद्र प्रताप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करना और समाज के लोगों के हितों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

सुरेंद्र प्रताप ने गांव पहुंचने पर मिले स्नेह और सम्मान के लिए ग्रामीणों के प्रति आभार जताया। उनके जिलाध्यक्ष बनने से समर्थकों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर संदीप कुमार, अमित मिश्रा, अवधेश पटेल, पृथ्वी, अजय, दीपक कुमार, प्रताप सोनकर, विकास और सभाजीत पटेल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   लखनऊ : अलीगंज के कोचिंग सेंटर में भीषण आग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *