भेलूपुर : महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति गिरफ्तार

भेलूपुर : महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति गिरफ्तार

पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के पास से पकड़ा

वाराणसी (जनवार्ता)। महिला को कथित रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में भेलूपुर पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर प्रताड़ना से परेशान होकर महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार (40) पुत्र स्वर्गीय हरिश्चन्द्र पटेल, निवासी लखरांव, बजरडीहा रोड, थाना भेलूपुर, वाराणसी के रूप में हुई है।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, मामले में वादी ने अपनी बहन के पति और ससुराल पक्ष पर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाना भेलूपुर में प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 0585/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने सोमवार को रेलवे कॉलोनी के पास से आरोपी सुरेश कुमार को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में भेलूपुर के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, महमूरगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकल शाण्डिल्य, कांस्टेबल सुनील रजक और कांस्टेबल श्यामू शामिल रहे। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

इसे भी पढ़े   बाइक अनियंत्रित, खाई में गिरने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *