बरेका में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत चला स्वच्छता अभियान

बरेका में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत चला स्वच्छता अभियान

कार्यालयों और कार्यशाला की हुई सफाई

वाराणसी (जनवार्ता)। रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान तेज कर दिया गया है। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में 14 अक्टूबर को बरेका के विभिन्न कार्यालयों, कार्यशाला और उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत पुराने अभिलेखों और अनुपयोगी सामान को हटाकर कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।

rajeshswari

अभियान के तहत मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल/पीओएच) के अधीन निरीक्षण ई-2, निरीक्षण ब्लॉक और निरीक्षण एमजीआर कार्यालयों में विशेष सफाई की गई। कार्यालयों के आसपास के क्षेत्रों की भी साफ-सफाई कर कर्मचारियों को कार्यस्थल स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (डीजल), मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) और मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (प्रोजेक्ट) के कार्यालयों तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गैरेज, गैलरी, पूर्वी साइड ग्राउंड, सेंटर लॉन और गार्डन की सफाई की गई। साथ ही पुराने रिकॉर्ड और अनुपयोगी सामान हटाकर परिसर को व्यवस्थित किया गया।

कार्यशाला की विभिन्न शॉपों में भी हुई सफाई

बरेका की कार्यशाला स्थित लाइट मशीन शॉप, हीट ट्रीटमेंट शॉप, टर्बो शॉप, इंजन टेस्टिंग शॉप और न्यू ब्लॉक शॉप में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां साफ-सफाई के साथ पुराने अभिलेखों, अनुपयोगी सामान और फर्नीचर को हटाया गया, जिससे कार्यस्थलों को अधिक व्यवस्थित और उपयोगी बनाया जा सके।

बरेका प्रशासन का उद्देश्य स्वच्छता को कर्मचारियों की दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाना, अनावश्यक सामान के जमाव को रोकना तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षित और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करना है। स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत चल रही इन गतिविधियों से कार्यालयों एवं कार्यशाला परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट से त्रस्त पिता-पुत्री ने की आत्महत्या की कोशिश

बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के माध्यम से कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और कार्यस्थलों पर साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *