प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों को किया गया जागरूक

प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों को किया गया जागरूक

साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोने की दी गई सीख

वाराणसी (जनवार्ता) । काशी विद्यापीठ स्थित प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह में गुरुवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने के सही तरीके और संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को हाथ धोने के महत्व, हाथ धोने के उचित समय तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित हाथ धोने की छह चरणों वाली विधि की जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि भोजन करने से पहले, शौचालय के इस्तेमाल के बाद और खेलने के पश्चात साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोना जरूरी है। नियमित रूप से हाथ धोने की आदत अपनाकर कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही हाथ धुलाई के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की कक्षाओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में सराहनीय योगदान देने वाले कक्षा मॉनिटरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उन्हें दैनिक जीवन में साफ-सफाई की आदत अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में टीम मंडुवाडीह, काशी विद्यापीठ का योगदान रहा।

इसे भी पढ़े   श्रीअन्न की खेती से बढ़ सकती है किसानों की आय : डॉ. सुनील पटेल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *