प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी बनी विरासत और विकास का वैश्विक मॉडल: जगदीश पटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी बनी विरासत और विकास का वैश्विक मॉडल: जगदीश पटेल

‘विरासत और विकास का संगम, काशी 3.0’ पुस्तक का लोकार्पण

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने गुरुवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में ‘विरासत और विकास का संगम, काशी 3.0’ पुस्तक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी में हुए विकास कार्यों और भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए संगठन की मजबूती में उनके योगदान की सराहना की।

rajeshswari

जगदीश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्राचीन नगरी काशी ने आधुनिकता और संस्कृति के समन्वय का नया युग देखा है। काशी का विकास अब केवल एक संसदीय क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के माध्यम से शहर को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और विभिन्न विकास योजनाएं ‘विरासत भी, विकास भी’ की अवधारणा को साकार कर रही हैं।

पुस्तक में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल को संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया है। इसमें कहा गया है कि अग्रहरि ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उन्हें संगठन से जोड़ने तथा उनमें नई ऊर्जा का संचार करने पर विशेष जोर दिया। संगठन को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखने के बजाय एक परिवार के रूप में विकसित करने की उनकी कार्यशैली को भी रेखांकित किया गया है।

पुस्तक के अनुसार, स्वच्छता अभियान, सेवा पखवाड़ा और जनसमस्याओं के समाधान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदीप अग्रहरि ने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई। काशी की सांस्कृतिक परंपराओं, व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक ताने-बाने की समझ के साथ विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने के प्रयासों का भी इसमें उल्लेख है।

इसे भी पढ़े   प्राचीन काली माता मंदिर में चोरों ने आरती पात्र और दानपात्र सहित कीमती सामान चुराए

पुस्तक की परिकल्पना भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की है। इसका संपादन महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय ने किया, जबकि डिजाइन संबंधी कार्य में प्रकाशन विभाग के सह संयोजक गणपति यादव की भूमिका रही।

लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा महानगर प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, महानगर मंत्री पूजा दीक्षित और अजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, शिवांग दुबे, अमित खरे, मधुप सिंह, हीरा यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *