सृष्टि पटेल बनीं प्रधानाध्यापिका

सृष्टि पटेल बनीं प्रधानाध्यापिका

वाराणसी (जनवार्ता)। मिशन शक्ति-6.0 के तहत प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर पिण्डरा में कक्षा पांच की छात्रा सृष्टि पटेल को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा। सहयोग के लिए छह छात्राओं को भी छात्रा अध्यापिका की जिम्मेदारी दी गई।

rajeshswari


कार्यभार संभालने के बाद सृष्टि ने विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं और बचत के महत्व की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि नवरात्रि में नौ दिनों तक नौ बालिकाओं को विद्यालय की जिम्मेदारी सौंपकर उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   पहलगाम में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, गुजरात के दंपति की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *