चोरों ने तोड़ा अलमारी का ताला, सोने-चांदी के आभूषण व 12,500 नकद पर किया हाथ साफ
चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के झाझूपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। गांव निवासी पीड़ित मुरारी तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के मकान में घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दो स्टील अलमारियों को तोड़कर उनमें रखे आभूषण, कीमती साड़ियां व 12,500 रुपये नकद चुरा ले गए।चोरी हुए सामानों में एक सोने की सिकड़ी, एक जोड़ी सोने के झुमके, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी की करधनी सहित अन्य कीमती सामान शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस संबंध में जनवार्ता प्रतिनिधि ने चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


