सीवर का पटिया तोड़ नाले में धंसा स्कूली बस का पहिया, टली बड़ी दुर्घटना

सीवर का पटिया तोड़ नाले में धंसा स्कूली बस का पहिया, टली बड़ी दुर्घटना

बच्चों से भरी बस तिरछी होकर रुकी, स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाले गए बच्चे

rajeshswari

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के पांचों पंडवा स्थित दुर्गा माता मंदिर के सामने शनिवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संत अतुलानंद स्कूल की बच्चों से भरी बस का पहिया सड़क किनारे सीवर लाइन के पटिया को तोड़ते हुए नाले में धंस गया। इससे बस तिरछी होकर खड़ी हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह बस गुजर रही थी, तभी अचानक सीवर का पटिया टूटने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग और मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे श्रद्धालु मौके की ओर दौड़े। बस में बच्चे सवार होने के कारण लोगों में चिंता बढ़ गई। तत्काल बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसके बाद समाजसेवी चंदन यादव ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बस को नाले से बाहर निकलवाने में मदद की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और बच्चों की जान सुरक्षित बच गई।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में निजी स्कूल पर छापा, अवैध कक्षाएं पकड़ी गईं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *